फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड सहित जेबीटी पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण का परिणाम घोषित

Sat, 16 Mar 2019 08:55 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने विभिन्न परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है।  राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जेबीटी पार्ट-1 बैच 2013-15 और 2015-17, जेबीटी पार्ट-2 बैच 2013-15 री-अपीयर और गोल्डन चांस, डीएलएड पार्ट-1 बैच 2016-18 री-अपीयर और बैच 2017-19 नियमित, डीएलएड पार्ट-2 बैच 2015-17 री-अपीयर नवंबर 2018 की परीक्षा के पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण परिणाम घोषित किया है।

विज्ञापन


पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण को आवेदन करते समय जिन परीक्षार्थियों ने अपने मूल प्रमाण पत्र बोर्ड कार्यालय में जमा नहीं करवाए थे। ऐसे अभ्यर्थी एक अप्रैल तक अपने मूल प्रमाण पत्र बोर्ड कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। निर्धारित तिथि तक मूल प्रमाण पत्र न जमा करवाने वाले अभ्यर्थियों का परिणाम रद्द समझा जाएगा। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि नवंबर-2018 में हुई जेबीटी और डीएलएड की परीक्षाओं के पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें