फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मई को होगा शिक्षा बोर्ड की लंबित परीक्षाएं करवाने पर फैसला

Tue, 14 Apr 2020 08:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड जमा दो की नियमित और एसओएस की लंबित परीक्षाओं पर फैसला अब तीन मई के बाद लेगा। बोर्ड की उम्मीद थी कि 14 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म होने के बाद जमा दो की शेष बची परीक्षाओं को करवाया जाएगा।

विज्ञापन


देश भर में कोरोना वायरस के मामलों में हो रही बढ़ोतरी के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ा दिया है, जिसके चलते अब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने भी जमा दो कक्षा की शेष बची परीक्षाओं को करवाने का फैसला अब तीन मई तक टाल दिया है।

  22 मार्च से स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 23 मार्च के बाद होने वाली सभी बोर्ड परीक्षाओं के स्थगित कर दिया था। इन परीक्षाओं में पांचवीं, 11वीं और जमा दो सहित एसओएस की परीक्षाएं शामिल थी। इनमें से पांचवीं और 11वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों को प्रमोट कर अगली कक्षाओं में भेज है, जबकि जमा दो कक्षा की अभी भी कई विषयों की परीक्षाएं शेष बची हैं। 
विज्ञापन


इन विषयों की बची हैं परीक्षाएं
जमा दो की नियमित और एसओएस की परीक्षाओं में अभी तक कंप्यूटर साइंस, ऑटोमोबाइल्स, हेल्थकेयर, इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी इनेवल सर्विस, सिक्योरिटी, रिटेल, एग्रीकल्चर, ट्रेवल एंड टूरिज्म, टेलीकॉम, फिजिकल एजुकेशन (वोकेशनल), बैंकिंग, फाइनेंस सर्विस और इंश्योरेंस, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, जियोग्राफी, फाइनेंसियल लिटरेसी, नृत्य और फाइन आर्ट्स में पेंटिंग, ग्राफिक और कामर्सियल आर्ट्स शामिल हैं। 

जमा दो कक्षा की शेष बची परीक्षाओं को करवाने का फैसला अब तीन मई को लिया जाएगा। परीक्षाएं होने के बाद ही जमा दो कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित होगा। - डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें