फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के कितने कॉलेजों में होगी बीएड, इस दिन होगा फैसला

Tue, 15 May 2018 02:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

एचपीयू से संबद्ध निजी कॉलेजों में बीएड का नया शैक्षणिक सत्र 2018-19 के लिए प्रवेश को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। निजी कॉलेजों का मामला कोर्ट के विचाराधीन है, जिसकी सुनवाई 18 मई को होनी है।

विज्ञापन


कोर्ट में सौंपी गई निजी कॉलेजों की जांच की एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर कितने कॉलेजों को बैच बिठाने की अनुमति मिलेगी, इसकी स्थिति साफ हो पाएगी। वहीं प्रदेश सरकार भी इस निर्णय के बाद ही बीएड के प्रवेश शेडयूल को लेकर फैसला देगी।

विवि प्रशासन इस सप्ताह ही प्रदेश सरकार के साथ बीएड के शेडयूल को अंतिम रूप देने के लिए बैठक करेगा। हालांकि विवि के बीएड विभाग ने कोर्स के प्रोस्पेक्टस को तैयार किया है, मगर इसमें
विज्ञापन


अभी तक यह आंकड़ा नहीं मिल पाया है कि कितने निजी कॉलेजों में बीएड का बैच बैठेगा। कॉलेजों की सूची न्यायालय के फैसले में एसआईटी की रिपोर्ट के मुताबिक कितनों में तय नियम और सुविधाएं उपलब्ध हैं, यह देखा जाना है। 

विज्ञापन

जल्द जारी किया जाए बीएड प्रवेश शेडयूल 

न्यायालय का फैसला आने के बाद  विवि और सरकार के साथ होने वाली बैठक में कॉलेजों की सूची फाइनल हो पाएगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी का कहना है कि सरकार के साथ बीएड प्रवेश और प्रवेश शेड्यूल को लेकर बैठक आयोजित की जाएगी। इसी में कोई फैसला हो पाएगा। 

एसएफआई की विवि इकाई अध्यक्ष अदिति और सचिव अनिल नेगी मांग की है कि बीएड का प्रवेश शेड्यूल जल्द जारी किया जाए। पीजी कोर्स में प्रवेश को आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है, लेकिन बीएड में प्रवेश का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।

देरी से प्रदेश भर के बीएड करने के इच्छुक छात्र परेशान हो रहे हैं। विवि के शिक्षा विभाग को शेड्यूल को फाइनल करने को प्रदेश सरकार के आदेशों का इंतजार है। उन्होंने जल्द शेड्यूल जारी करने और आनलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू करने की सरकार और विवि प्रशासन से मांग की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें