फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय कार्यक्रम, डीएम ने सांझा किए जीवन के यादगार पल

Tue, 15 May 2018 02:30 PM IST
Advertorial
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बरेली के इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम 'इंस्पायर' का आयोजन हुआ जिसका विषय ‘इनोवेशन इन साइंस’ रहा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा छात्रों को निजी उपक्रम के रूप में अनुसंधान लेने के लिए प्रेरित करना तथा विज्ञान के वैश्विक प्रतीक से परिचित करना था।

विज्ञापन


इसके साथ ही सभी उच्च माध्यमिक छात्रों को विज्ञान में अपना करियर बनाने की सलाह देना एवं प्रेरित करना था। इस कार्यक्रम में बरेली जोन के 25 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। बरेली के जिलाधिकारी (डीएम) राघवेन्द्र विक्रम सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे।  

मुख्य अतिथि राघवेन्द्र विक्रम सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए अपने संघर्षमय जीवन को सफलता तक पहुंचाने का सूत्र बताते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने यह भी कहा की अपनी प्रतिभा को वरीयता देकर अन्य विकल्पों का त्याग करके सफलता प्राप्त की जा सकती है ।  
विज्ञापन


‘स्वनियोजन’ सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा हर व्यक्ति को जीवन में असफलताओ का सामना करना पड़ता है, पर उन असफलताओ से निराश नहीं होना चाहिए बल्कि उनसे सीख लेकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए ।   

विज्ञापन

इस कार्यक्रम में अन्य वक्ता भी शामिल थे, जिनमे आईआईटी दिल्ली से आये प्रो. जीएन तिवारी भी थे, जिन्होंने छात्रों को भौतिक विज्ञान के मूल सिद्धांतो से अवगत कराया।  उन्होंने कहा की आज कल सब लोग किसी भी विषय की जड़ तक अध्ययन नहीं करते हैं, जो की अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को अध्ययन को लेकर उत्सुक बनने के लिए प्रेरित किया।
  
दिल्ली विश्वविद्यालय से आये प्रो.एसके अवस्थी ने रासायनिक विज्ञान के विषय में संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने उच्च माध्यमिक स्तर के छात्रों से वार्तालाप करते हुए बताया की मेधावी छात्र हो या सामान्य छात्र सभी अपने ज्ञान व प्रतिभा से जीवन में सर्व संपन्न हो सकते हैं।  

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. उमेश गौतम ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया व छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के विभिन्न विख्यात संस्थानों से आये विद्वानों के ज्ञान का सम्पूर्ण लाभ उठाएं। उन्होनें छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रेरणादायक कहानियां सुनायीं। साथ ही उन्होंने कहा की हमारी पहचान हमारी संगती से होती है ।  

इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जगदीश राय ने अतिथियों का अभिवादन किया वहीं विज्ञान एवं तकनीक के बढ़ रहे विस्तार और महत्व के बारे में छात्रों को जागरुक भी किया, साथ ही छात्रों को इन्वर्टिस में चल रहे विभिन्न कोर्स के बारे में बताया। कुलपति ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा की युवा ही देश के भविष्य हैं और अपने शौर्य से ही भारत को विश्व गुरु बना सकते हैं।  

इस कार्यक्रम के दौरान प्रो वाईस चांसलर प्रो.वाईडीएस आर्य, डीन इंजीनियरिंग प्रो. आर के शुक्ला, डीन मैनेजमेंट डॉ. मनीश गुप्ता, शशांक उपाध्याय, शिवेन्दु मिश्र, सुभाष पांडे एवं आशीष चटर्जी, आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. केके दुबे द्वारा किया गया ।

-Advertorial
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें