फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन रक्षक पिता से प्रेरणा लेकर रेंज वन अधिकारी बनी बेटी

Tue, 02 Jul 2019 12:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिवालसर/नगवाई (मंडी)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पिता वन रक्षक थे और इन्हीं से प्रेरणा लेकर बेटी आज वन विभाग में रेंज वन अधिकारी बन गईं। मंडी के पनारसा गांव की रीना ठाकुर ने बचपन से सपना देखा और इसे पूरा भी कर लिया। वन महकमे में अफसर बनने के बाद परिवार में खुशी की लहर है।

विज्ञापन


पनारसा (औट) के स्व. अमर सिंह वन रक्षक थे। रीना बचपन में इन्हें ड्यूटी करते देखती थी। यहीं से रीना ने ठान ली कि एक दिन वो वन विभाग में अफसर बनेंगी। वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पनारसा में मैट्रिक और दस जमा दो की परीक्षा में स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया।

इसके बाद उन्होंने डॉ. यशवंत सिंह बागवानी विश्वविद्यालय नौणी सोलन से बागवानी स्नातक की पढ़ाई की। स्नातक की पढ़ाई के बाद रीना नगवाईं  स्कूल में बतौर वीटी कृषि अध्यापक के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन


इसी बीच वे परीक्षा की तैयारी भी कर रहती रहीं। आज नतीजा सबके सामने हैं। रीना ने परीक्षा की तैयारी के लिए किसी तरह की कोचिंग नहीं ली। घर पर खाली समय में पढ़ाई करती रहीं।

रीना ने कहा कि उनके पिता भी चाहते थे कि मैं वन विभाग में अधिकारी बनूं। आज पिता का सपना सच हो गया। उन्हें इस बात का दुख है कि आज पिता उनके बीच नहीं हैं। इस मकाम को हासिल करने में परिजनों, शिक्षकों और दोस्तों का पूरा सहयोग मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें