फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन तक बोर्ड में जमा करवाएं प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट

Tue, 18 Sep 2018 05:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की आठ सितंबर को हुए टीजीटी आर्ट्स टेट (अध्यापक पात्रता परीक्षा) में बी और डी सीरीज के विसंगति वाले प्रश्नपत्रों को ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी के साथ बोर्ड कार्यालय में जमा करवाने के निर्देश बोर्ड ने दिए हैं।

विज्ञापन


आठ सितंबर को आयोजित टीजीटी आर्ट्स टेट में बी और डी सीरीज में प्रश्नपत्रों में विभिन्न परीक्षा केंद्रों से विसंगति की शिकायत मिली थी। कई परीक्षा केंद्रों में मौके पर ही प्रश्नपत्र बदले गए थे, लेकिन कई परीक्षा केंद्रों में ऐसा नहीं हो पाया।

ऐसे में बोर्ड ने 24 सितंबर तक प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ हरीश गज्जू ने बताया कि निर्धारित तिथि तक अभ्यर्थी प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी जमा करवा सकते हैं। इसके बाद अभ्यर्थी स्वयं उत्तरदायी होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें