फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सऐप पर साक्षात्कार लेगा सीयू, ऑनलाइन कक्षाएं भी चलाएगा

Tue, 28 Apr 2020 10:43 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
केंद्रीय विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण बंद पड़ा हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय अब व्हाट्सऐप के माध्यम से मौखिक साक्षात्कार लेगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को व्हाट्सऐप पर वीडियो कॉल कर साक्षात्कार लेने वाली ज्यूरी अपने साथ जोड़ेगी और उनके साक्षात्कार लिए जाएंगे। एमफिल पंजाबी के लिए अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा पास की थी। लेकिन लॉकडाउन के कारण विवि बंद हो गई और इन अभ्यर्थियों की आगामी प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। ऐसे में अब केंद्रीय विवि प्रशासन ने व्हाट्सऐप पर वीडियो काल कर इन अभ्यर्थियों का मौखिक साक्षात्कार लिया जाएगा।

विज्ञापन


यह साक्षात्कार 28 अप्रैल को सुबह 11 से 12 बजे के बीच लिया जाएगा। व्हाट्सऐप पर लिए जाने वाले इस मौखिक साक्षात्कार के लिए सीयू प्रशासन ने इसकी जानकारी अभ्यर्थियों को भी दे दी है। साथ ही उन्हें 28 अप्रैल को सुबह 11 से 12 बजे तक व्हाट्सऐप नंबरों 98788-89269 और 79865-13437 पर संपर्क करना होगा। पंजाबी और डोगरी विभाग के प्रभारी डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि 28 अप्रैल को व्हाट्एसेप पर होने वाले इस मौखिक साक्षात्कार में तीन लोगों की ज्यूरी टीम हिस्सा लेगी। टीम में डीन डॉ. बृहस्पति मिश्रा, डॉ. हरजिंद्र सिंह और डॉ. नरेश कुमार शामिल रहेंगे। इस दौरान छात्रों एक-एक छात्र को व्हाट्सऐप पर वीडियो कॉल की जाएगी। साक्षात्कार के बाद अभ्यर्थियों की कक्षाएं पहली मई से ही ऑनलाइन भी शुरू कर दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें