फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPTU में काउंसलिंग शुरू, पहले दिन एमबीए की 89 सीटें भरीं

Sun, 24 Jul 2016 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर ने शनिवार को स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिले के लिए काउंसलिंग का आयोजन किया। राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज बड़ू में आयोजित काउंसलिंग में बीटेक लेटरल एंट्री के आधार पर दाखिले लेने वालों की प्रदेश भर से भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


एम-फार्मेसी और एमटेक के लिए एक भी दाखिला नहीं हो पाया। इसका कारण बीटेक और बी-फार्मेसी के वार्षिक परीक्षा परिणाम समय पर नहीं निकलना रहा। एमबीए प्रथम चरण की काउंसलिंग में सामान्य और आरक्षित वर्ग से कुल 89 सीटों के लिए मेरिट के आधार पर दाखिले हुए।

एमबीए के लिए सेकेंड राउंड अब 29 जुलाई को शुरू होगा। राजकीय महाविद्यालय ऊना, राजीव गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय नगरोटा बगवां और धर्मशाला तीन सरकारी कॉलेजों में एमबीए की पढ़ाई हो रही है, जबकि पांच एमबीए कॉलेज निजी क्षेत्र में चल रहे हैं।
विज्ञापन


एमबीए प्रथम चरण की काउंसलिंग में सामान्य और आरक्षित वर्ग से कुल 89 सीटों के लिए मेरिट के आधार पर दाखिले हुए। एमबीए के लिए सेकेंड राउंड अब 29 जुलाई को शुरू होगा। - डा. एनएन शर्मा, डीन एकेडमिक हिप्र टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें