फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू में कल से होगी एमबीबीएस और बीडीएस के लिए काउंसलिंग

Thu, 04 Jul 2019 11:10 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल विश्वविद्यालय के सभागार में शुक्रवार से विवि से संबद्ध मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। यह 11 जुलाई तक चलेगी। संयुक्त स्टेट मेरिट के आधार पर अभ्यर्थी श्रेणी वार बुलाए गए हैं।

विज्ञापन


एमबीबीएस, बीडीएस सेंट्रलाइज्ड कमेटी के अध्यक्ष निदेशक चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. रवि शर्मा और सचिव परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी की देखरेख में काउंसलिंग सुबह दस बजे शुरू होगी। छात्रों की अधिक संख्या होने के चलते यह प्रक्रिया यदि देर रात चलेगी।

विवि आईएसबीटी तक यूनिवर्सिटी बस की सुविधा अभ्यर्थियों और अभिभावकों को दे सकता है। सैकड़ों अभ्यर्थियों और अभिभावकों के वाहनों के कारण ट्रैफिक समस्या हो सकती है। इसलिए कमेटी ने  निजी वाहन कैंपस में न लाने और अन्य स्थानों पर पार्क करने की अपील की है। 

विज्ञापन

इन कॉलेजों में प्रवेश को लाना होगा ट्यूशन फीस का ड्राफ्ट

पहले दिन स्टेट मेरिट के आधार पर 1-50 रैंक तक, चिल्ड्रन ऑफ एक्स सर्विस मैन 1 से 64 रैंक तक और चिल्ड्रन ऑफ डिफेंस पर्सनल के 1 से 51 रैंक तक की काउंसलिंग होगी। 

एमबीबीएस की सोेलन स्थित एमएमसी में प्रवेश के लिए और सरकारी और निजी डेंटल कॉलजों में प्रवेश पाने वाले अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के दौरान तय ट्यूशन फीस की 50 फीसदी राशि का ड्राफ्ट साथ लाना होगा। सरकारी छह मेडिकल कॉलेजों के लिए ऐसी कोई शर्त नहीं होगी। 

 
विज्ञापन

किस कॉलेज में भरी जानी हैं कितनी सीटें 

सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग में प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों आईजीएमसी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा, डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन, लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक मंडी, पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा और डॉ. राधा कृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में 120-120 सीटें भरी जानी हैं।

सोेलन के एकमात्र मेडिकल कॉलेज एमएमसी की 150 सीटें भरी जानी हैं। फिलहाल, शिमला स्थित सरकारी डेंटल कॉलेज की 60, भुजिया डेंटल कॉलेज नालागढ़, हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर, एमएन डीएवी डेंटल कॉलेज सोलन में 60-60, जबकि हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंस पांवटा साहिब में 100 सीटें आवंटित की जानी हैं। 

आरक्षण रोस्टर प्रोस्पेक्टस के पेज नंबर 9 से 11 पर 
शिमला। एमबीबीएस और बीडीएस की सरकारी कॉलेजों की सीटों के आवंटन में 13 श्रेणियों का रोस्टर लागू रहेगा। इसे ऑनलाइन उपलब्ध प्रोस्पेक्टस के पेज नंबर 9 से 11 पर उपलब्ध करवाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें