आईटीआई पास युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा है। नामी कंपनी हीरो मोटोकोर्प लिमिटेड हरिद्वार 10 जुलाई को मॉडल आईटीआई नालागढ़ में कैंपस इंटरव्यू लेगी। कंपनी करीब 200 पदों के लिए भर्ती करेगी। जिन अभ्यर्थियों ने फिटर, वेल्डर, मोटर मेकेनिक, मशीनिस्ट, डीजल मेकेनिक, ट्रैक्टर मेकेनिक, पेंटर, टर्नर में आईटीआई (एनसीवीटी/एससीवीटी) 2016, 2017, 2018 में की है और जिन अभ्यर्थियों ने 2019 में आईटीआई पास करनी है, वह कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। चयनित युवाओं को कंपनी 14500 रुपये ग्रॉस सैलरी देगी।
ईएसआई, कैंटीन, यूनिफॉर्म/शूज, मेडिकल/ग्रुप बीमा लाभ भी दिया जाएगा। आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र साथ लाएं। इसमें मैट्रिक का सर्टिफिकेट और अपने व्यवसाय से संबंधित दस्तावेज तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो आधार कार्ड लाना न भूलें। प्रधानाचार्य जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि संस्थान में समय समय पर कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाता है।