फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण संस्थानों को 13 अप्रैल से पहले देना होगा ब्योरा

Thu, 06 Apr 2017 09:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अखिल भारतीय स्तर के वेब बेस्ड आल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजूकेशन (एआईएसएचई) के लिए इन दिनों उच्च शिक्षा देने वाले शिक्षण संस्थान से वेब पोर्टल के माध्यम से जानकारी मांगी गई है। इसके लिए 13 अप्रैल अंतिम तारीख है। सर्वे के लिये प्रदेश विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध शिक्षण संस्थानों को भी अंतिम तिथि से पूर्व हर जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन


सर्वे में संस्थानों से शिक्षक, छात्र पंजीकरण, कार्यक्रम, परीक्षा परिणाम, शिक्षा बजट, ढांचागत उपलब्ध सुविधाओं का ब्योरा देने को कहा गया है। इसी आधार शिक्षण संस्थानों में शिक्षा की गुणवत्ता और सुविधाओं का आंकलन होता है। विवि में इस सर्वे के लिए बनाए गए नोडल ऑफिसर ऑल इंडिया सर्वे ऑफ हायर एजूकेशन (एआईएसएचई) प्रो. जोगेंद्र सिंह धीमान ने बताया कि वर्ष 2016-17 के

सर्वे के लिए इन दिनों आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने संस्थान प्रमुख निदेशक और प्राचार्यों से 13 अप्रैल से पूर्व जानकारी अपलोड करवाने को कहा है। यह जानकारी डीसीएफ-दो और तीन फार्म तैनात संस्थान के नोडल ऑफिसर के माध्यम से अपलोड करवाने को कहा है। यदि किसी संस्थान ने नोडल ऑफिसर तैनात नहीं किए हैं तो वे तुरंत करें और जानकारी अपलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें