फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमितीकरण की मांग को लेकर सीएम से मिले कंप्यूटर अध्यापक

Thu, 13 Feb 2020 06:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जवाली (कांगड़ा)
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल पूर्व प्रदेशाध्यक्ष दलजीत मन्हास और जिलाध्यक्ष संजीव कटोच के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला और मांग पत्र सौंपा। उन्होंने प्रदेश सरकार से अपील की है कि पीजीटी आईपी के 1191 पदों की भर्ती प्रक्रिया को फिर से शुरू किया जाए। संघ का कहना है कि शिक्षा विभाग और प्रदेश सरकार की ओर से आज तक इसको दोबारा शुरू नहीं किया है। यह प्रक्रिया हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार ही शुरू की गई थी। पीजीटी आईपी के आरएंडपी रूल्स में बदलाव किया गया था। 90 प्रतिशत अध्यापकों के साक्षात्कार हो चुके हैं। संघ ने अपील की है कि इस प्रक्रिया को दोबारा शुरू कर कंप्यूटर टीचरों को राहत प्रदान की जाए।

विज्ञापन


साल 2001 में सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा शुरू की गई थी और इसका जिम्मा कंपनी को सौंपा गया था। कंपनी की एक्सटेंशन को बार-बार बढ़ा दिया जाता है। आज 19 साल बीत जाने के बाद भी कंपनी की ओर से उनका शोषण ही किया जा रहा है। कंप्यूटर शिक्षक लगातार सरकार से नियमितीकरण की मांग करते आ रहे हैं लेकिन अभी तक मांग पूरी नहीं हो पाई है। इस अवसर पर भुवनेश शर्मा, राजीव पठानिया, रविकांत, रवि कुमार, पंकज, सुुमित, कपिल, अरुण, अंजली, सरिता, यशपाल, मनोज, रविंद्र, दरबारी, यज्ञ देव, यशपाल सिंह, राकेश कुमार, मनोज कुमार, अशोक कुमार, किशोर कुमार, रवि कुमार, अश्वनी कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें