फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी पात्रता प्रवेश परीक्षा का परिणाम

Thu, 13 Feb 2020 06:19 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शोध पात्रता परीक्षा-2020 का परिणाम घोषित कर दिया। सूचना प्रौद्योगिकी, तिब्बतियन स्टडीज और योग विषय के लिए सीयू ने नौ फरवरी को परीक्षा ली थी। इस परीक्षा में 19 अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई थी। गुरुवार को घोषित हुए शोध पात्रता परीक्षा परिणाम में 14 अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। 

विज्ञापन


सूचना प्रौद्योगिकी में अनिल कुमार, गिरीश शर्मा, कृतिका कुमारी, रीतिका वर्मा, शिवानी कुमारी और विकास कुमार शामिल हैं। वहीं तिब्बतियन स्टडीज में अखिलेश भारती, भावना ठाकुर, कुनाल किशोर, मुनीष कुमार, राजेश कुमार तिवारी और सुरेश कुमार ने परीक्षा पास की है। योग विषय की शोध पात्रता परीक्षा के लिए पांच अभ्यर्थी बैठे थे। इनमें केवल मात्र दो अभ्यर्थी अतुल कुमार सांख्यान और रोशन लाल शामिल हैं।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि शोध पात्रता परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को एक से 15 मार्च तक अपने प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियां विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा में जमा करवानी होंगी। इसके अलावा अभ्यर्थी प्रमाण पत्रों की प्रतियां सीयू की ईमेल आईडी पर भी भेज सकते हैं। उत्तीर्ण अभ्यर्थी अगर प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियां जमा नहीं करवाते हैं तो परिणाम रद्द कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें