राज्य बिजली बोर्ड के मुख्य अभियंता परिचालन दक्षिण, उत्तर और केंद्रीय जोन के कार्यालयों में जूनियर टीमेट और जूनियर हेल्पर सब स्टेशन के पदों के लिए किए गए आवेदनों की जांच के लिए विशेषज्ञ समितियों का गठन किया गया है। यह समितियां तीन माह की अवधि के भीतर अपनी सिफारिशें पेश करेंगी।
संबंधित क्षेत्रों के अधीक्षण अभियंता (कार्य) गठित समिति के अध्यक्ष, वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता (विद्युत) गठित समिति के सदस्य और अवर उप सचिव गठित समिति के सह सचिव होंगे। यह समिति दस्तावेजों का मूल्यांकन करने के लिए मूल्यांकन मापदंड श्रेणी, दिए गए अंकों और अन्य मामलों इत्यादि की जांच करेगी।