फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ दिनों के भीतर शुरू होगा डेढ़ साल से लटका ये विवि

Thu, 18 Jan 2018 01:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सरकार
विज्ञापन

बीते डेढ़ साल से फाइलों में बन रहा कलस्टर विश्वविद्यालय मंडी आगामी सौ दिनों में काम करना शुरू कर देगा। जयराम सरकार बनते ही शिक्षा विभाग इस प्रस्ताव को लेकर सतर्क हो गया है। कलस्टर विश्वविद्यालय के तहत मंडी, बासा, सुंदरनगर और नारला कॉलेजों में पीजी के कई कोर्स शुरू किए जाने हैं।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने रूसा के तहत हिमाचल के लिए एक कलस्टर विश्वविद्यालय मंजूर करते हुए 27 करोड़ की पहली किस्त भी जारी कर दी है, लेकिन पूर्व की कांग्रेस सरकार की सुस्त कार्यप्रणाली के चलते मामला डेढ़ साल तक लटका रहा।

अब मंडी से प्रदेश का मुख्यमंत्री बनते ही शिक्षा विभाग ने कलस्टर विश्वविद्यालय जल्द शुरू करने के लिए कमर कस ली है। बुधवार को विभाग द्वारा जारी सौ दिनों के एक्शन प्लान में कलस्टर विश्वविद्यालय को शुरू करने को प्राथमिकता बताया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा शिक्षा विभाग द्वारा सौ दिनों के लिए तैयार किए गए एजेंडे में तबादला नीति को पारदर्शी बनाने, पेंडिंग कोर्स केसों को समाप्त करना, प्रदेश के 50 फीसदी कॉलेजों में वाई फाई सुविधा देना, निजी शिक्षण संस्थानों के लिए नीति निर्धारित करने सहित कुल 15 बिंदु शामिल किए गए है।

स्कूली शिक्षा में गुणात्मकता लाने के लिए एसईआरटी और डाइट को मजबूत करने की बात कही गई है। स्कूली बच्चों को परिवहन सेवा और सामाजिक सुरक्षा देना भी सौ दिनों के एजेंडे में शामिल किया गया है। शिक्षा विभाग ने स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित बनाने के लिए बायोमीट्रिक मशीनें लगाने की बात भी कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें