फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE NET: उम्मीदवार ऑनलाइन इस तरह चेक करें ओएमआर शीट

Thu, 08 Sep 2016 10:28 AM IST
राकेश राणा/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से जुलाई 2016 में आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा(नेट) की स्कैन ओएमआर शीट अब उम्मीदवार ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार स्कैन शीट देखकर इसका सत्यापन भी कर सकते हैं। सीबीएसई की ओर से नेट की आंसर की भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


इसे केवल उम्मीदवार अपने अकाउंट में लॉग इन कर ही देख सकते हैं। उम्मीदवार केवल नौ सितंबर तक ही ऑनलाइन इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इसके बाद लिंक डिसेबल कर दिए जाएंगे। सीबीएसई की ओर से उम्मीदवारों को ओएमआर शीट पर अंकित प्रतिक्रिया के भिन्न पाए जाने पर रिकॉर्ड की हुई प्रतिक्रियाओं को चुनौती देने की भी अनुमति दी गई है।

इसके लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। डाक और व्यक्तिगत तौर पर भेजी गई चुनौती को स्वीकार नहीं किया जाएगा। एक हजार रुपये प्रति रिकॉर्डिड प्रतिक्रिया वाली चुनौती संबंधी निर्धारित शुल्क सिर्फ डेबिट/क्रेडिट कार्ड और ई-चालान के जरिये ही जमा करवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंसर की में भी दे सकेंगे चुनौती

यदि चुनौती बोर्ड की ओर से स्वीकार की जाती है तो संशोधन किया जाएगा और शुल्क वापस लौटाया जाएगा। यदि कोई पंजीकृत उम्मीदवार निर्धारित तिथि और समय तक चुनौती जमा नहीं करवाता है तो माना जाएगा कि उसकी रिकॉर्ड की हुई प्रतिक्रिया ओएमआर शीट पर अंकित के अनुसार एक समान है।

इधर, ए-वन सॉफ्टवेयर सोल्यूशन के एमडी छोविंद्र ठाकुर ने बताया कि नेट की ओएमआर शीट में रिकॉडिड प्रतिक्रिया और उत्तर कुंजी के सत्यापन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक ओपन कर दिए गए हैं। सीबीएसई की नेट वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के जरिये उतर कुंजियों को चुनौती देने की भी अनुमति दे दी गई है।

क्रेडिट/डेबिट कार्ड और ई चालान के जरिये एक हजार रुपये प्रति प्रश्न का शुल्क उम्मीदवार को जमा करवाना होगा। एक बार अदा किया गया शुल्क अप्रतिदेय है। चुनौती स्वीकार होने पर शुल्क वापस लौटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें