फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत के पाठ्यक्रम में बदलाव जरूरी, शिक्षा बोर्ड की बैठक में हुआ मंथन

Wed, 25 Sep 2019 06:39 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला,धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी की अध्यक्षता में राजकीय संस्कृत शिक्षकों की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि बोर्ड संस्कृत शिक्षकों के संस्कृत विषय के पाठ्यक्रम में सुधार लाने तथा सुझाव को लागू करने के लिए प्रयासरत हैं। बैठक में संस्कृत के पाठ्यक्रम, परीक्षा संबंधित तथा शिक्षकों से संबंधित विषयों पर गहनता से विचार विमर्श किया गया है।

विज्ञापन


समिति के सदस्यों ने छठी से दसवीं तक व्यवहारिक शब्दावली, व्यवहारिक पाठों उनकी उपयोगिता और वर्तमान प्रासंगिकता तथा हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुकूल कुछ पाठों का सन्निवेष करने, संस्कृत पाठ्यपुस्तकों के स्तरानुसार एवं गुणात्मक दृष्टि से पाठ्यक्रम में विशेष परिर्वतनों की आवश्यकता पर विचार करने, संस्कृत शिक्षण की व्यवस्था की जाए।

इस मौके पर पाठ्यक्रम समिति के समन्वयक डॉ. ओम प्रकाश शर्मा, संस्कृत भारती के प्रदेश संगठन मंत्री नरेंद्र कुमार, राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. मनोज शैल, डॉ. ओंकार चंद, डॉ. अरुण शर्मा, संजीव पाठक, गिरिराज शर्मा, विवेक शर्मा, अरविंद,  कमल कांत, सुनील शास्त्री, डॉ. विपिन शर्मा, अनमोल आनंद, आशा देवी, राधा देवी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें