केंद्र सरकार ने पोस्ट मैट्रिक अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना और मेरिट कम मीन्ज छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन करने की तारीख 20 जनवरी तक बढ़ा दी है। पात्र छात्र और छात्राएं छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि डीबीटी मिशन के निर्णय के अनुसार केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए आवेदन करने की तारीख 20 जनवरी तक बढ़ा दी है। स्कॉलरशिप पोर्टल पर प्रथम स्तर के सत्यापन की अंतिम तिथि 5 फरवरी रहेगी। इसके अलावा दूसरे स्तर के सत्यापन की अंतिम तिथि को 20 फरवरी निर्धारित किया गया है।