फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों, कॉलेजों में पढ़ाया जाएगा कैशलेस तकनीक का पाठ

Thu, 15 Dec 2016 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश को कैशलेस करने के लिए केंद्र सरकार के आदेशानुसार अब स्कूलों, कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में कैशलेस तकनीक अपनाने का पाठ पढ़ाया जाएगा। डिजिटल प्रणाली अपनाने के लिए यूजीसी एक महीने का विशेष अभियान चला रहा है। इस दौरान विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और स्कूलों में कैशलेस सुविधा लेने की ट्रेनिंग दी जाएगी। 
विज्ञापन


12 जनवरी तक देशभर में वित्तीय साक्षरता अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को उच्च शिक्षा निदेशक दिनकर बुराथोकी ने इस संदर्भ में विश्वविद्यालयों के उपकुलपतियों, रजिस्ट्रार, कॉलेज प्रिंसिपलों, स्कूल प्र्रिंसिपलों और जिला उपनिदेशकों को आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के जागरूक होने से परिवार और समाज में अधिक जागरूकता आएगी। 500 और 1000 रुपये के

पुराने नोट बंद होने के बाद से देश में उपजे हालात से निपटने और लोगों को कैशलेस तकनीक से जोड़ने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने विद्यार्थियों के माध्यम से जागरूकता फैलाने का फैसला लिया है। केंद्र सरकार का मानना है कि स्टूडेंट्स से बेहतर कोई भी वालंटियर नहीं हो सकता।
विज्ञापन


एक स्टूडेंट कम से कम अपने परिवार, आस पड़ोस और रिश्तेदारों को कैशलेस तकनीक से अवगत करा सकता है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए केंद्र सरकार ने शैक्षणिक संस्थानों में एक महीने तक स्टूडेंट्स को जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण अभियान

चलाने का फैसला लिया है। अभियान के तहत स्टूडेंट्स को मोबाइल फोन और कंप्यूटर सिस्टम के माध्यम से ऑनलाइन लेनदेन करने, विभिन्न बिलों की अदायगी करने और ऑनलाइन शॉपिंग के बारे में बताया जाएगा। एक महीने तक कैशलेस तकनीक की विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें