फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलाइड की मेन परीक्षा में बैठा दिए 11 अतिरिक्त अभ्यर्थी

Sun, 20 Oct 2019 11:55 AM IST
अरविन्द ठाकुर राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग की एलाइड-2018 के परिणाम पर परीक्षार्थियों ने फिर से सवाल खड़े किए हैं। एलाइड की मेन परीक्षा में 11 अतिरिक्त अभ्यर्थियों को बैठाया गया। इनमें कई अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार भी दिया है। इससे एलाइड के 26 सितंबर को घोषित परिणाम पर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन


परीक्षा में बैठे अभ्यर्थियों के अनुसार एलाइड-2018 के माध्यम से 13 पद भरे जाने थे। लोक सेवा आयोग के नियमों के अनुसार प्री-परीक्षा से मेन के लिए 13 से 20 गुना ज्यादा अभ्यर्थियों का चयन होना था। ऐसे में मेन परीक्षा में 260 परीक्षार्थी बैठने थे, जबकि लोकसेवा आयोग ने एलाइड-2018 की मैन परीक्षा में 271 अभ्यर्थियों को बैठाया है।

हालांकि, 26 सितंबर को लोक सेवा आयोग ने परिणाम घोषित किया था, लेकिन उस समय मेन परीक्षा की अंकों के साथ सूची जारी नहीं की थी। अब लोक सेवा आयोग ने अंकों के साथ मेन परीक्षा की सूची जारी की है। 11 अभ्यर्थी ऐसे हैं, जो लोक सेवा आयोग के नियमों के तहत अयोग्य होने के बावजूद मेन परीक्षा में बैठे हैं।
विज्ञापन


उधर, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की सचिव राखिल काहलों ने बताया कि परीक्षा में कई बार अभ्यर्थियों को अस्थाई तौर पर अयोग्य घोषित किया जाता है, लेकिन बाद में प्रमाण पत्र जमा करवाने के बाद उन्हें योग्य माना जाता है।

ऐसे की दो बार गलती
लोक सेवा आयोग ने प्री-परीक्षा का परिणाम दो बार घोषित किया था। पहले परिणाम में अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया था, लेकिन बाद में राज्य लोक सेवा आयोग ने 11 अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को पास घोषित किया था, लेकिन इसके बाद सूची से 11 अभ्यर्थियों को बाहर ही नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें