जिले के नालागढ़, बद्दी तथा बरोटीवाला में स्थित चार औद्योगिक इकाईयों में विभिन्न श्रेणियों के 111 पद भरे जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सोलन निर्मल शर्मा ने कहा कि मैसर्ज हाईजेनिक रिसर्च इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड गांव किशनपुरा, मैसर्ज हिमसार टेक्नोमर्स प्राइवेट लिमिटिड, भटोलीकलां,
ग्रिन्डवेल नॉर्टन लिमिटेड बेटिड, हरिपुर रोड बरोटीवाला तथा एक्सिअम कंट्रोल लिमिटेड, झाड़माजरी की ओर से कैंपस इंटरव्यू करवाए जाएंगे। 5 सितंबर को सुबह दस बजे से जिला रोजगार कार्यालय सोलन में इंटरव्यू होंगे।
आईटीआई से मशीनिस्ट, फीटर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल, हेल्पर तथा 10वीं और 12वीं पास युवाओं सहित डिप्लोमाधारकों के लिए इंटरव्यू होंगे। आयु सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है।