जयपुर की जेसीबी इंडिया लिमिटेड में स्थायी रोजगार का मौका है। कंपनी परिसर साक्षात्कार के माध्यम से 50 प्रशिक्षित युवाओं को स्थायी नौकरी देगी। शाहपुर आईटीआई में आठ जुलाई को परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।
परिसर साक्षात्कार में 18 से 22 वर्ष तक के युवा भाग ले सकते हैं। ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने वर्ष 2017 में फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, डीजल मेकेनिक, आर एंड एसी, इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक्स, वेल्डर, पेंटर, इलैक्ट्रीशियन और टूल एंड डाई मेकर ट्रेड कोर्स पास कर रखा हो या फिर अगस्त 2018 में अपने
अंतिम सत्र में अपीयर होने वाले हों, वे इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उधर, शाहपुर आईटीआई के प्रधानाचार्य एसके लखनपाल ने बताया कि चयनित युवाओं को कंपनी 1.64 लाख रुपये वार्षिक सीटीसी सैलरी देगी।
इसके अलावा अन्य सभी सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार मिलती रहेंगी। परिसर साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों को एक रिज्यूम, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, शिक्षा व तकनीकी शिक्षा से संबंधित समस्त प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट फोटो लाने होंगे।