आईटीआई मंडी में 16 नवंबर को नौकरी का मौका मिलेगा। राजस्थान की हीरो मोटो कॉर्प कंपनी शनिवार को विभिन्न ट्रेडों के लिए साक्षात्कार लेगी। आईटीआई से 2018-19 के पासआउट इसमें हिस्सा ले सकते हैं। फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, मेकेनिक मोटर व्हीकल, ट्रैक्टर मेकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक, वेल्डर, मेकेनिक डीजल, ऑटोमोबाइल में डिप्लोमा करने वाले ही इंटरव्यू में हिस्सा लेंगे।
प्रधानाचार्य शिवेंद्र डोगर ने बताया कि सुबह दस बजे कैंपस साक्षात्कार होगा। अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 24 साल के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थियों को 14750 रुपये प्रतिमाह वेतनमान मिलेगा। अप्रेंटिसशिप अभ्यर्थियों को 12800 प्रतिमाह स्टाइपंड दिया जाएगा। संस्थान की प्लेसमेंट अधिकारी लता देवी ने बताया कि साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थी अपने साथ मूल प्रमाण पत्र लेकर आएं।