फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से अश्लील बातें करने पर प्रवक्ता के खिलाफ भड़के विद्यार्थी, कॉलेज परिसर में किया प्रदर्शन

Wed, 13 Nov 2019 06:47 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

संगीत विभाग की छात्रा के साथ इसी विभाग के सहायक प्रोफेसर की ओर से फोन पर अश्लील बातें करने का मामले में छात्र भड़क गए हैं। बुधवार को कॉलेज के छात्रों के अलावा विभिन्न संगठनों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी है। वहीं, कॉलेज प्रवक्ता को बचाने के भी प्रबंधन पर आरोप लगाए। हालांकि, कॉलेज प्रबंधन ने मामला सेक्सुअल हरासमेंट कमेटी के पास भेजा है।

विज्ञापन


वहीं, अब कॉलेज प्रबंधन एक और कमेटी बनाने की बात कर रहा है। यह फैसला कॉलेज के छात्रों को रास नहीं आ रहा है। बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिलासपुर इकाई ने इस मामले में कॉलेज के अध्यापक के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद करते हुए रोष प्रकट किया। इकाई के अध्यक्ष प्रशांत ठाकुर ने कड़े शब्दों में कहा कि अध्यापक समाज और राष्ट्र निर्माता के रूप में कार्य करते हैं लेकिन, इस घटना ने अध्यापक वर्ग को शर्मसार किया है।

इस अध्यापक के खिलाफ पहले भी इस तरह का मामला ध्यान में आ चुका है। परिषद प्रशासन और सरकार से यह मांग करती है कि तुरंत प्रभाव से इस तरह का व्यवहार करने वाले अध्यापक को बर्खास्त किया जाए। अगर अध्यापक के खिलाफ किसी प्रकार की कठोर कार्रवाई नहीं होती है तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करने में पीछे नहीं हटेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्सुअल हरासमेंट कमेटी के सामने छात्रा ने सुनाई आपबीती 

म्यूजिक विभाग की छात्रा को उसी के विभाग के शिक्षक की ओर से प्रताड़ित करने के मामले में बुधवार को सेक्सुअल हरासमेंट कमेटी के सामने छात्रा ने आपबीती सुनाई। छात्रा ने कमेटी के समक्ष शिक्षक की रिकॉर्ड की गई बातों को भी रखा। कमेटी ने छात्रा की बातों को सुना और उस पर पूरी रिपोर्ट तैयार कर शिक्षा निदेशक को भेज दी। 

वहीं, बुधवार को आरोपी शिक्षक कमेटी के सामने पेश नहीं हुआ। इसके बाद कमेटी की ओर से आरोपी शिक्षक को 15 नवंबर को कमेटी के समक्ष पेश होने के आदेश दिए गए हैं ताकि नियम अनुसार वह भी अपना पक्ष रख सके। कॉलेज प्राचार्य राम कृष्ण ने बताया कि कमेटी के सामने जहां छात्रा ने सभी साक्ष्य दिए हैं वहीं, लिखित रूप से भी पूरी घटना के बारे में जानकारी दी है।

कमेटी ने छात्रा की पूरी बात सुनने के बाद पूरी रिपोर्ट तैयार कर शिक्षा निदेशक हिमाचल सरकार को आगामी कार्रवाई के लिए भेज दी है। म्यूजिक विभाग का शिक्षक छात्रा से पिछले कुछ समय से अश्लील बातें कर रहा था। इसके बाद तंग आकर छात्रा ने गत रोज पहले शिक्षक की सभी बातें रिकॉर्ड कर इस मामले की शिकायत कॉलेज प्राचार्य को दी थी। इस पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें