फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में इस दिन होंगे कैंपस इंटरव्यू, इन पदों के लिए होगी भर्ती

Mon, 07 May 2018 07:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई से विभिन्न ट्रेडों में पासआउट युवाओं के लिए नौकरी के द्वार खुलने वाले हैं। एलएंडटी कंस्ट्रक्शन के लिए आईटीआई चंबा में कंपनी 12 जून को कैंपस इंटरव्यू लेगी। 

विज्ञापन


चयनित युवाओं को कंपनी पहले तीन माह की मुफ्त ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग पूरी होने पर प्रशिक्षणार्थी को प्रमाणपत्र दिया जाएगा और उनकी प्लेसमेंट की जाएगी। 

चंबा जिला में वर्तमान में 56743 बेरोजगार रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हैं। समय-समय पर निजी कंपनियां जिले में रोजगार मेले लगाती हैं। आईटीआई चंबा में एनएंडटी कंस्ट्रकशन कंपनी 12 जून को कैंपस इंटरव्यू लेगी। इसमें 18 से 35 वर्ष के युवा भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन


एनसीवीटी के ट्रेडों से पासआउट प्रशिक्षणार्थी भी भाग ले सकते हैं। कंपनी फिटर, प्लंबर, वेल्डर, कारपेंटर, इलेक्ट्रिशियन, ड्राफ्ट्समैन और सर्वेयर के पदों के लिए इंटरव्यू लेगी।

युवाओं को अपने साथ दसवीं, जमा दो का प्रमाणपत्र, आईटीआई का प्रमाण पत्र, छह पासपोर्ट साइज फोटो, पैनकार्ड, आधार कार्ड, आईडी प्रूफ और बैंक की खाता बुक भी लानी होगी। आईटीआई चंबा के प्रधानाचार्य राहुल राठौर ने बताया कि 12 जून सुबह दस बजे कैंपस इंटरव्यू होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें