प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर है। मॉडर्न आईटीआई परागपुर में राजस्थान की सुप्रसिद्ध ऑटोमोबाइल कंपनी हौंडा कार इंडिया लिमिटेड 11 मई को कैंपस साक्षात्कार लेगी। इसमें आईटीआई पास हो चुके प्रशिक्षणार्थी भाग ले सकते हैं।
रोजगार मेले में फिटर, मोटर मेकेनिक व्हीकल, टर्नर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर और आर एसी ट्रेडों के प्रशिक्षणार्थी भाग ले सकते हैं। इसके अलावा दो साल की फिक्स्ड टर्म एम्प्लॉयमेंट में फिटर, मोटर मेकेनिक व्हीकल, टर्नर
, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, आर एसी, डीजल मेकेनिक, ट्रैक्टर मेकेनिक, इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक और इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेडों के प्रशिक्षणार्थी भाग ले सकते हैं। यह जानकारी संस्थान के प्रधानाचार्य ई. सुरजीत ठाकुर ने दी।