फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में जूनियर ऑडिटर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

Sat, 15 Jun 2019 04:27 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने जूनियर ऑडिटर भर्ती परीक्षा का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने पोस्ट कोड 672 के तहत वित्त विभाग में जूनियर ऑडिटर के चार पदों को भरने के लिए जून 2018 में आवेदन मांगे थे।

विज्ञापन


आवेदन आने के बाद आयोग ने फरवरी 2019 को लिखित और 27 मई को मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया। मेरिट के आधार पर रोलनंबर 672000119 पंकज ठाकुर, 672000336 अरविंद कुमार, 672002191 देवेंद्र कुमार और रोलनंबर 672002220 संतोष कुमार का चयन इन पदों के लिए हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें