फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का मौका, यहां होंगे कैंपस साक्षात्कार

Wed, 19 Dec 2018 04:21 PM IST
ashok chauhan ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई मंडी में 21 दिसंबर को सूूबे के बेरोजगार प्रशिक्षित डिप्लोमा धारकों को नौकरी का मौका मिलेगा। उत्तराखंड की हीरो मोटो कॉर्प लिमिटेड कंपनी हरिद्वार मंडी कैंपस में साक्षात्कार लेगी।

विज्ञापन


प्लांट के लिए फिटर, टर्नर, एमएमबी, डीजल मेकेनिक, ट्रैक्टर मेकेनिक, मशीनिस्ट, इलैक्ट्रीशियन व्यवसाय से संबंधित करीब दो दर्जन युवाओं का चयन किया जाएगा। 

आईटीआई मंडी के प्रधानाचार्य (सीनियर स्केल) इंजीनियर शिवेंद्र डोगर ने कहा कि 2016-17 और 18 में आईआईटी पासआउट युवा साक्षात्कार में हिस्सा ले सकते हैं। अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 26 साल तक होनी चाहिए।
विज्ञापन


संस्थान की ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ऑफिसर लता देवी ने बताया कि जो अभ्यर्थी साक्षात्कार में पास होंगे, उन्हें कंपनी की ओर से 14, 400 रुपये वेतन मिलेगा। अन्य सुविधाओं में पीएफ, ईएसआई, यूनिफार्म/शूज, परफार्मेंस

बोनस, मेडिकल, ग्रुप इंश्योरेंस का लाभ मिलेगा। विभिन्न कटौती कर 12 हजार 700 रुपये मिलेंगे। कंपनी की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को 1 वर्ष की अवधि तक ट्रायल पर रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें