आईटीआई पास युवाओं के लिए नौकरी का अवसर है। 16 जुलाई को मंडी के आईटीआई में कैंपस इंटरव्यू होगा। प्लास्टिक प्रोसेसिज प्लांट में विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
चयनित उम्मीदवारों को 9700 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। प्लेसमेंट अधिकारी दिनेश कुमार बताया कि ऊना जिले की मनिका माल्डस प्राईवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से 16 जुलाई को आईटीआई मंडी में युवाओं के लिए कैंपस इंटरव्यू करवाए जा रहे हैं।
उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इलेक्ट्रीशियन, फिटर और इलेक्ट्रॉनिक्स, प्लंबर ट्रेड के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे।