फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी चाहिए तो कैंपस इंटरव्यू के लिए यहां पहुंचे, 300 पदों पर हो रही है भर्ती

Sun, 17 Mar 2019 05:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई मंडी कैंपस में देश की चार प्रसिद्ध कंपनियां युवाओं को रोजगार देने के लिए आ रही हैं। इस दौरान यह कंपनियां अलग-अलग व्यवसाय में 300 युवाओं को रोजगार देंगी। आईटीआई मंडी के प्रधानाचार्य इंजीनियर शिवेंद्र डोगर ने बताया कि 19 मार्च को बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए देश की प्रसिद्ध 4 कंपनियों के अधिकारी साक्षात्कार लेने आ रहे हैं।

विज्ञापन


इस साक्षात्कार में आईटीआई पास मशीनिस्ट, फिटर, टर्नर एसीएनसी व वेल्डर, मेकेनिक मोटर व्हीकल तथा अन्य सभी मेकेनिकल विषयों से संबंधित व्यवसाय के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इसमें अभ्यर्थियों की उम्र 28 साल से अधिक नहीं हो व 60 प्रतिशत से पास होना चाहिए। डिप्लोमा होल्डर को 10000 तथा आईटीआई पास को 8000 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

संस्थान में ट्रेनिंग काउंसलिंग तथा प्लेसमेंट सेल अधिकारी लता देवी ने बताया कि जो अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए आएंगे, वह अपने व्यवसाय से संबंधित दस्तावेजों सहित पहुंचे। इसमें मैट्रिक का प्रमाणपत्र, व्यवसाय से संबंधित प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ साथ में लाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें