फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 युवाओं को मिलेगा रोजगार, इस दिन होंगे कैंपस इंटरव्यू

Mon, 17 Sep 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई शाहपुर में 18 सितंबर को हाइटेक गियर भिवाड़ी एस्कार्ट्स लिमिटेड फरीदाबाद कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से 100 प्रशिक्षुओं का एक वर्षीय अप्रेंटिसशिप आधार पर चयन करेगी। इसके बाद प्रशिक्षुओं को परफॉर्मेंस के आधार पर कंपनी नियमित करेगी।

विज्ञापन


कैंपस साक्षात्कार में उन प्रशिक्षित युवाओं का चयन किया जाएगा, जिनकी उम्र 18 से 28 वर्ष के बीच है। फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन, ट्रैक्टर मेकेनिक, मशीनिस्ट ग्राइंडर और पीपीओ व्यवसायों में आईटीआई कोर्स पास किए युवाओं को वरीयता दी जाएगी।

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर संतोष नारायण ने बताया कि कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से चयनित युवाओं को अप्रेंटशिप आधार पर एक साल के लिए नौकरी करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


उसके बाद प्रशिक्षुओं को परफॉर्मेंस के आधार पर कंपनी नियमित करेगी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रधानाचार्य ई. एसके लखनपाल ने बताया कि चयनित युवाओं को 8500 रुपये मासिक स्टाइपेंड सैलरी के अलावा चार घंटे ओवरटाइम देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें