फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक रिजल्ट में टॉप टेन में रहे इस कॉलेज के पांच छात्र

Tue, 24 Jan 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर ने बीटेक प्रथम सेमेस्टर रेगुलर और री-अपीयर सीबीसीएस, बी-फार्मेसी प्रथम रेगुलर, रि-अपीयर, बी-फार्मेसी रेगुलर सीबीसीएस, एमसीए प्रथम सेमेस्टर रेगुलर, रि-अपीयर दूसरे और तीसरे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। 
विज्ञापन


जवाहरलाल नेहरू राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर (जेएनजीईसी) के पांच छात्रों ने टॉप टेन में जगह बनाई है। प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों के कुल 17 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में जगह बनाई है। बीटेक रेगुलर में कुल 1390, जबकि रि-अपीयर में कुल 718 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। 

परीक्षा नियंत्रक प्रो. वीपी पटियाल ने बताया कि परीक्षा परिणाम विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षार्थी अपना रोलनंबर वेबसाइट पर डालकर परीक्षा परिणाम जान सकते हैं। बताया कि जो विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हुए हैं, वे 21 दिन के भीतर पुनर्मूल्यांकन फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन पुनर्मूल्यांकन फॉर्म विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। 
विज्ञापन


प्रथम सेमेस्टर में ये रहे पहले दस स्थानों पर 
जवाहरलाल नेहरू राजकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सुंदरनगर के निखिल शर्मा ने प्रदेश में पहला स्थान पाया है। हाइट शाहपुर के नीरज शर्मा ने दूसरा, राजकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सुंदरनगर के रोहित जसवाल ने तीसरा, हाइट शाहपुर से अंकुश और हिमालयन कालाअंब की राखी शर्मा ने चौथा, हिमालयन के दिव्यांश, अटल बिहारी वाजपेयी प्रगतिनगर के अंशुल शर्मा ने पांचवां,

प्रगतिनगर की सुरभि शर्मा ने छठा, राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगवां के अर्पण महाजन, शिवा बिलासपुर के अरुण सिंह ने सातवां, जेएनजीईसी सुंदरनगर की कल्याणी जसवाल, शिवा बिलासपुर के विकास धीमान ने आठवां, नगरोटा बगवां की कनिला और हाइट शाहपुर के जस्टिन थॉमस ने नौवां, जेएनजीईसी सुंदरनगर के आशीष कुमार, दीपांश ठाकुर और हिमालयन कालाअंब की रीना देवी ने दसवां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें