प्रदेश के ग्रीष्मकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों में नौ मार्च से वार्षिक परीक्षाएं होंगी। पहली से चौथी और छठी, सातवीं कक्षा की असेसमेंट आधार पर परीक्षाएं ली जाएंगी। इनमें किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया जाता है। सभी केंद्रों में सुबह साढ़े दस बजे से परीक्षा शुरू होगी। विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे।
पहली और दूसरी कक्षा के छात्रों से हिंदी और अंग्रेजी विषय में ओरल रीडिंग करवाई जाएगी। एक-एक कर छात्र-छात्राओं को बुलाकर पाठ पढ़वाया जाएगा। परीक्षाओं को सुचारु रूप से करवाने के लिए सभी जिला उपनिदेशकों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थी यह परीक्षाएं देंगे।
कक्षा पहली से चौथी की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सीएचटी की देखरेख में कलस्टर स्तर पर होगा। छठी और सातवीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हाई स्कूलों में प्रिंसिपलों और हेड मास्टरों की देखरेख में होगा। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशकों के माध्यम से प्रश्न पत्र मुहैया करवाए जाएंगे।
दिनांक कक्षा पहली दूसरी तीसरी चौथी
नौ मार्च हिंदी अंग्रेजी गणित पर्यावरण
10 मार्च अंग्रेजी गणित पर्यावरण हिंदी
14 मार्च गणित पर्यावरण हिंदी अंग्रेजी
15 मार्च पर्यावरण हिंदी अंग्रेजी गणित
दिनांक छठी कक्षा सातवीं
नौ मार्च संस्कृत हिंदी
10 मार्च हिंदी संस्कृत
14 मार्च गणित गणित
15 मार्च अंग्रेजी एसएसटी
16 मार्च योग/ हिमाचल की संस्कृति योग/ हिमाचल की संस्कृति
17 मार्च विज्ञान अंग्रेजी
18 मार्च ड्राइंग ड्राइंग
20 मार्च एसएसटी विज्ञान