फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में इस दिन से होगी फार्मासिस्ट के 238 पदों की बैचवाइज भर्ती

Mon, 03 Dec 2018 06:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

फार्मासिस्ट (एलोपैथी) के 238 पदों की बैचवाइज भर्ती 18 दिसंबर से शुरू होगी। स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि कॉल लेटर जारी कर दिए गए हैं। पात्र उम्मीदवारों को संबंधित मूल प्रमाण पत्रों के साथ राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र परिमहल शिमला में उपस्थित होना होगा।

विज्ञापन


चंबा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और कुल्लू जिले के उम्मीदवारों को 18 दिसंबर को सुबह 10 बजे, बिलासपुर व मंडी जिले के उम्मीदवारों को 19 दिसंबर, ऊना व हमीरपुर जिला के उम्मीदवारों को 20 दिसंबर तथा कांगड़ा, सिरमौर, शिमला व सोलन जिले के उम्मीदवारों को 21 दिसंबर को बुलाया गया है।

विज्ञापन

जूनियर तकनीशियन भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने निदेशक हिम ऊर्जा विभाग शिमला में जूनियर तकनीशियन (फिटर एवं मेकेनिक) के तीन पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।

आयोग सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने पोस्ट कोड 616 के तहत इन पदों को भरने के लिए सितंबर 2017 में आवेदन मांगे थे। इसके बाद 30 अगस्त, 2018 को लिखित परीक्षा और 4 नवंबर को मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया।

मेरिट के आधार पर रोलनंबर 616000087 शशिपाल, 616000097 किशोर कुमार और रोलनंबर 616000901 नरेश कुमार का चयन इन पदों के लिए हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें