फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देने उमड़े छात्र

Mon, 30 Oct 2017 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हिमाचल के पांच सेंटरों में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया। राजधानी शिमला, धर्मशाला, चंबा, नाहन और मंडी में 233 प्रतिभागियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


बच्चों में परीक्षा देने को लेकर उत्साह देखते ही बन रहा था। परीक्षा देने के लिए कई बच्चे शनिवार को ही घर से निकल गए थे। रातभर सफर कर सुबह परीक्षा केंद्रों में पहुंचे।

चंबा में तीसा के दुर्गम क्षेत्र हिमगिरि, मंडी में कुल्लू के बंजार व शिमला सेंटर में बिलासपुर और सरकाघाट तक से बच्चे पहुंचे हुए थे।  डेढ़ घंटे की परीक्षा में नौंवी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


शिमला में 56, धर्मशाला में 66, मंडी में 58, नाहन में 31 और चंबा में 22 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। अमर उजाला की ओर से हर वर्ष इस तरह की परीक्षा देश के कई राज्यों में करवाई जाती है। अमर उजाला के इस प्रयास को विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों ने भी सराहा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें