फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यहां मिलेगी मिलेगी नीट, जेईई, बैंकिंग परीक्षा के लिए फ्री कोचिंग

Mon, 30 Oct 2017 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (लड़के) हमीरपुर के अध्यापकों ने छात्रों का भविष्य संवारने के लिए शानदार पहल की है।
विज्ञापन


यहां बच्चों को मूल विषयों के अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं मसलन नीट, जेई मेन, बैंकिंग, रेलवे और डिफेंस की तैयारी के लिए कोचिंग दे रहे हैं। स्कूल के अध्यापक ही बच्चों को जमा दो कक्षा के बाद होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवा रहे हैं।

इसके लिए अध्यापक स्कूल समय के अलावा अतिरिक्त समय में कोचिंग कक्षाएं लगा रहे हैं। वहीं स्कूल के दसवीं के छात्रों को भी स्कूल प्रबंधन की ओर से मुश्किल विषयों की पढ़ाई अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन


स्कूल के छात्रों के लिए अंग्रेजी, गणित, फिजिक्स और केमिस्ट्री आदि मुश्किल विषयों की कक्षाएं अतिरिक्त समय में लग रही हैं। छात्रों को इन विषयों को पढ़ने व समझने में कोई मुश्किल न हो, इसके लिए शिक्षक अतिरिक्त कक्षाएं ले रहे हैं।
विज्ञापन


इधर, स्कूल प्रबंधन के इस सराहनीय फैसले का अभिभावकों ने स्वागत किया है। स्कूल प्रबंधन ने शिक्षा गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए यह पहल की है।

स्कूल प्रिंसिपल मंजू ठाकुर का कहना है कि बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के लिए शिक्षक कोचिंग दे रहे हैं। वहीं मुश्किल विषय पढ़ाने के लिए भी अतिरिक्त कक्षाएं ली जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें