कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने असिस्टेंट प्रोग्रामर और स्टेनो टाइपिस्ट भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। पोस्ट कोड 649 असिस्टेंट प्रोग्रामर के चार पदों और पोस्ट कोड 624 में स्टेनो टाइपिस्ट के एक पद को भरने के लिए आयोग ने सितंबर 2017 में आवेदन मांगे थे।
स्टेनो टाइपिस्ट के लिए आयोग के पास 106 आवेदन आए। छंटनी के बाद केवल 20 ही योग्य पाए गए। 17 सितंबर 2018 को स्किल टेस्ट में दो अभ्यर्थियों का चयन हुआ। जबकि मूल्यांकन परीक्षा के बाद रोलनंबर 624000014 हृदय ज्योति का चयन स्टेनो टाइपिस्ट के पद के लिए हुआ है।
असिस्टेंट प्रोग्रामर की लिखित परीक्षा 23 सितंबर 2018 और 29 जनवरी 2019 को मूल्यांकन परीक्षा के बाद रोल नंबर 649000556 रजनी, 649000614 पवन कुमार, 649000666 सुमन शर्मा, और रोल नंबर 649000761 ममता देवी का चयन हुआ है।