फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू दाखिला प्रक्रिया 2019-20 अप्रैल के अंत में हो सकता है शुरू

Wed, 10 Apr 2019 05:27 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
du admission 2019
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2019-20 में दाखिला प्रक्रिया अब लेट शुरू होगी। पहले 15 अप्रैल से शुरू होने की संभावना थी, लेकिन अभी प्रक्रिया शुरू करने के लिए प्रशासन की काफी तैयारी बाकी है। ऐसे में अब प्रक्रिया अप्रैल के अंत में शुरू करने की तैयारी है। वहीं प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्सेज के लिए प्रक्रिया मई के अंत में शुरू होने की संभावना है।  

विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला समिति की बैठक में तय किया गया था कि इस बार आवेदन प्रक्रिया को जल्दी शुरू कर दिया जाए। ऐसे में प्रक्रिया  शुरू करने के लिए 15 अप्रैल संभावित तिथि तय की थी, लेकिन दाखिला प्रक्रिया से जुड़ी काफी बातों पर अब तक विचार नहीं किया जा सका है। ईसीए और स्पोर्ट्स के दाखिलों पर भी काफी चीजें अभी तक तय नहीं हो पाई हैं। वहीं कट ऑफ शेड्यूल भी तय नहीं हुआ है। 

 दाखिला समिति यह सब तय करके स्टैडिंग कमेटी में पास कराने के लिए रखती है। ऐसे में दाखिला गाइडलाइंस पास कराना भी एक लंबी प्रक्रिया है। लिहाजा 15 अप्रैल तक यह सब काम पूरा नहीं हो पाएगा। पहले प्रशासन ने 15 अप्रैल से 7 मई तक पंजीकरण के लिए तिथि तय की थी, जबकि रिजल्ट के बाद अंक अपलोड करने के लिए 20 मई को पोर्टल को खोला जाना था। 
विज्ञापन


डीयू प्रशासन सीबीएसई से कर रहा है संपर्क   
उल्लेखनीय है कि प्रशासन इस बार सीबीएसई से संपर्क करने का प्रयास कर रहा है, जिससे कि छात्रों के डाटा बेस का इस्तेमाल प्रशासन कर सके। सीबीएसई यदि सहमति देता है तो डीयू को छात्रों के अंकों के सत्यापन में आसानी हो जाएगी। साथ ही प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्सेज बीएमएस, बीबीए, बीबीई, बैचलर ऑफ एलीमेंट्री एजूकेशन, बैचलर ऑफ साइंस (फिजिकल एजूकेशन), सरीखे कोर्सेज के लिए प्रक्रिया सात मई से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें