प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने शास्त्री के खाली पदों को भरने के लिए कुछ माह पूर्व भर्ती परीक्षा करवाई थी। मेरिट के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों में से 23 अभ्यर्थियों की सूची जिला हमीरपुर को मिली है।
इन 23 अभ्यर्थियों की 27 नवंबर को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में दस्तावेजों की जांच होगी। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों की नियुक्तियां जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों में होंगी।
जिले मेें शास्त्री अध्यापकों के कुल 289 पद स्वीकृत हैं। वर्तमान में 56 पद खाली चल रहे हैं। मौजूदा समय में जिले के 233 स्कूलों में शास्त्री अध्यापक सेवाएं दे रहे हैं।
वहीं 27 नवंबर को मूल्यांकन परीक्षा के बाद 23 नए शास्त्री अध्यापक जिले के स्कूलों को मिल जाएंगे। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक देशराज बरवाल ने कहा कि शास्त्री अध्यापकों की मूल्यांकन परीक्षा 27 नवंबर को हमीरपुर स्थित कार्यालय में होगी।