यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडी हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी को एशिया के बेस्ट बिजनेस इंस्टीट्यूट का पुरस्कार मिला है। बैंकॉक में आयोजित कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडी हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के निदेशक प्रोफेसर एसएस नारटा और प्रोफेसर शशिकांत शर्मा ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।
प्रोफेसर एसएस नारटा ने बताया कि ऑनलाइन सर्वे के अलावा एशिया के 10 देशों में 10 हजार से अधिक लोगों से सर्वे में प्राप्त आंकड़ों के आधार पर यह पुरस्कार दिया गया है। यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडी हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी का नॉमिनेशन दिसंबर में
होने वाली विश्व भर के बेस्ट बिजनेस इंस्टीट्यूट की स्पर्धा के लिए भी हो गया है। यह स्पर्धा यूएसए में होगी। यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडी हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी को पिछले साल इंडियाज बेस्ट बिजनेस स्कूल का अवार्ड मिल चुका है।