फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक कोटे से भर्ती होंगे 103 चालक, सैनिक कल्याण विभाग ले लिया फैसला

Tue, 05 Dec 2017 01:42 PM IST
उमेश कुमार शर्मा/अमर उजाला,हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों के कोटे से हिमाचल परिवहन निगम में चालकों के 103 पद भरे जाएंगे। इन पदों को भरने की प्रक्रिया सैनिक कल्याण विभाग आचार संहिता के खत्म होने के बाद शुरू करेगा। 
विज्ञापन






आचार संहिता के खत्म होने के बाद विभाग इन पदों के पात्र अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भेजकर साक्षात्कार संबंधी प्रक्रिया पूरी करेगा। साक्षात्कार और दस्तावेजों संबंधी प्रक्रिया पूरी होने के बाद एचआरटीसी की ओर से अभ्यर्थियों के ट्रायल लिए जाएंगे। 

ट्रायल में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों का चयन निगम में चालक पद के लिए किया जाएगा। आचार संहिता खत्म होने के तुरंत बाद सैनिक कल्याण विभाग इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया आरंभ करेगा। 
विज्ञापन


आर्मी में सेवाएं दे चुके पूर्व सैनिक इन पदों के लिए विभाग की ओर से निर्धारित की जाने वाली तिथियों पर साक्षात्कार और ट्रायल दे सकेेंगे। इन पदों के ट्रायल के लिए अभ्यर्थी के पास हैवी मोटर व्हीकल का लाइसेंस होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी को अन्य दस्तावेज भी साथ लाने होंगे। 

उधर, हिप्र सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा का कहना है कि आचार संहिता के बाद पूर्व सैनिकों के कोटे से एचआरटीसी में चालकों के 103 पद भरे जाएंगे। अचार संहिता खत्म होने के बाद इन पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें