फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में जाने का जज्बा है तो हो जाइए तैयार

Tue, 14 Jun 2016 11:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
हमीरपुर में नवंबर या दिसंबर माह में भर्ती रैली होगी।
विज्ञापन
सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने के इच्छुक युवा अभी से तैयारी शुरू कर दें। हमीरपुर में नवंबर या दिसंबर माह में भर्ती रैली होगी। हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जिलों के युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है। भर्ती रैली से संबंधित सूचना सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर को मिल चुकी है।
विज्ञापन


भर्ती कार्यालय को फिलहाल अभी सिपाही जीडी और सिपाही क्लर्क के ट्रेड ही मिले हैं। भर्ती कार्यालय की मानें तो आगामी समय में और ट्रेड भी शामिल किए जा सकते हैं। सेना भर्ती निदेशक एवं सेना मेडल कर्नल रोहित कुशवाहा ने बताया कि इसी वर्ष नवंबर और दिसंबर में सेना भर्ती रैली होने जा रही है।
विज्ञापन

भर्ती हुए युवा जमा करवाएं प्रमाणपत्र

सेना भर्ती
पिछली रैली में भर्ती होने से वंचित रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर होगा। युवाओं को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि जनवरी में आयोजित हुई भर्ती में भी सैकड़ों युवा सेना में भर्ती हुए हैं। कर्नल रोहित कुशवाहा ने बताया कि जनवरी में हुई भर्ती में जालंधर अस्पताल से फिट तथा लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण युवाओं को ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा।

बताया कि 18 जून तक युवा अपने प्रमाण पत्र जमा करवा सकते हैं। 14 जून तक सेना भर्ती कार्यालय, उसके बाद बहु तकनीकी संस्थान में प्रमाणपत्र जमा करवाएं। समय पर प्रमाणपत्र जमा न करवाने वाले युवाओं की ट्रेनिंग सितंबर में होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें