फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती: 28 जून को अणु स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी कॉमन प्रवेश परीक्षा

Sat, 06 Jun 2020 05:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के जिला हमीरपुर से संबंधित सैनिक (सामान्य ड्यूटी) वर्ग के लिए चयनित उम्मीदवारों के लिए कॉमन प्रवेश परीक्षा अब 28 जून को हमीरपुर के अणु स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। चयनित उम्मीदवारों को नए एडमिट कार्ड उनके नए रोलनंबर और तिथि सहित इस कार्यालय में ही 10 से 20 जून के दौरान कार्यालय समय में जारी किए जाएंगे। निदेशक सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर ने कहा कि कॉमन प्रवेश परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों को अपने साथ अपने दो पासपोर्ट फोटो, पुराना एडमिट कार्ड लाना होगा।

विज्ञापन


उम्मीदवार को 20 जून से पहले पुराना एडमिट कार्ड कार्यालय में जमा करवाना होगा। उसके बाद उन्हें नया एडमिट कार्ड दिया जाएगा। उम्मीदवार को जारी किया गया नया एडमिट कार्ड हर संभव में उन्हें कॉमन प्रवेश परीक्षा स्थल पर 28 जून को प्रस्तुत करना होगा। सामान्य ड्यूटी सैनिक भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों का कॉमन प्रवेश परीक्षा परिणाम संबंधी पत्राचार उन्हें जारी किए गए नए रोल नंबर के आधार पर ही किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें