फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक स्कूल में प्रवेश परीक्षा के लिए इस तारीख तक करना होगा आवेदन

Thu, 08 Aug 2019 04:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में छठी और 9वीं कक्षा में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा 5 जनवरी, 2020 को होगी। इस परीक्षा के लिए 23 सितंबर, 2019 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन एके पॉल ने बताया कि छठी कक्षा में लड़कों की कुल 80 सीटें भरी जाएंगी।

विज्ञापन


इन सीटों के लिए एक अप्रैल, 2008 और 31 मार्च, 2010 (दोनों दिन सहित) के बीच जन्में लड़के पात्र होंगे। 9वीं कक्षा की खाली 10 सीटों के लिए एक अप्रैल 2005 और 31 मार्च, 2007 बीच जन्में तथा किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल में आठवीं में अध्ययनरत या आठवीं पास लड़के आवेदन कर सकते हैं। 

प्रधानाचार्य ने बताया कि छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा हिंदी या अंग्रेजी माध्यम में दी जा सकती है, जबकि 9वीं की प्रवेश परीक्षा केवल इंग्लिश मीडियम में ही होगी।
विज्ञापन


इस परीक्षा के लिए सुजानपुर टिहरा, शिमला, धर्मशाला, मंडी, ऊना, चंबा, नाहन और बिलासपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए सैनिक स्कूल की वेबसाइट पर लॉगइन किया जा सकता है। दूरभाष नंबर 01972-272024, 272039 या 272040 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें