अगर आप 12वीं के बाद आर्किटेक्ट बनना चाहते हैं तो जेईई मेन के अलावा एक और विकल्प नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट फॉर आर्किटेक्चर (नाटा) है। काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर (सीओए) ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 24 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।
नाटा के माध्यम से देशभर के संस्थानों में पांच वर्षीय बीआर्क कोर्स में दाखिला मिलता है। 12वीं के बाद पांच वर्षीय आर्किटेक्चर कोर्स के लिए इस परीक्षा से एडमिशन की राह खुलती है। इस बार भी इसके दो टेस्ट लिए जाएंगे।
पहला टेस्ट 14 अप्रैल 2019 को होगा। दूसरा टेस्ट 07 जुलाई 2019 को होगा। पहले टेस्ट के लिए 24 जनवरी से 11 मार्च तक आवेदन करने का मौका मिलेगा।
दूसरे टेस्ट के लिए 24 जनवरी से 12 जून तक आवेदन करने का मौका मिलेगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (गणित के साथ 50 प्रतिशत अंक) पास होना जरूरी है। या 10वीं के बाद तीन वर्षीय डिप्लोमा का विकल्प भी हो सकता है।
यहां करें आवेदन : www.nata.in