फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में बनेंगे 700 नए स्मार्ट क्लास रूम, समग्र शिक्षा अभियान के तहत अप्रैल से होगी कवायद

Sun, 20 Jan 2019 04:22 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
डिजिटल क्लास, स्मार्ट क्लास - फोटो : फाइल
विज्ञापन
रियासत में इस साल 700 नए स्मार्ट क्लास रूम खोले जाएंगे। समग्र शिक्षा अभियान के तहत यह सुविधा अप्रैल से मिलेगी। इन कक्षाओं में बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से पढ़ाई कराई जाती है।
विज्ञापन


स्मार्ट क्लास रूम खोलने के लिए सीईओ ने सूची समग्र शिक्षा अभियान के निदेशक को भेज दी है। इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा।

राशि जारी होने के बाद स्मार्ट रूम खोल दिए जाएंगे। राज्य के एक हजार स्कूलों में पहले से ही स्मार्ट क्लास रूम काम कर रहे हैं। 

समग्र शिक्षा अभियान के निदेशक अरुण मन्हास ने बताया कि स्मार्ट क्लास रूम खोलने को स्कूलों से सूची ले ली गई है। बजट स्वीकृत होने के बाद स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम सुविधा दी जाएगी। इसके बाद बच्चे आधुनिक तकनीक से पढ़ाई कर सकेंगे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें