फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइक्रो बायोलॉजी और बायो टेक्नालॉजी कोर्स के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

Mon, 16 Apr 2018 01:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश विश्वविद्यालय से संबद्ध संस्थानों में एमएससी बायो टेक्नालॉजी और एमएससी माइक्रो बायोलॉजी कोर्स में नए सत्र 2018-19 में प्रवेश को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू होगी।

विज्ञापन


इसके लिए 15 मई अंतिम तारीख तय की गई है। जेएनयू की ओर से तय शेडयूल के मुताबिक एमएससी बायो टेक्नालॉजी और एमएससी माइक्रो बायोलॉजी की प्रवेश परीक्षा 27 मई को विवि कैंपस में होगी।

15 जून तक प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित होगा। दो जुलाई को एचपीयू के बायो टेक्नालॉजी विभाग में विवि और इससे संबद्ध संस्थानों में काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होगी। 23 जून से दोनों कोर्स के नए सत्र की कक्षाएं शुरू होेंगी।
विज्ञापन


विवि के बायो टेक्नालॉजी विभाग के मुताबिक दोनों कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्रदेश विश्वविद्यालय और जेएनयू की वेबसाइट से ली जा सकती है।

प्रदेश विवि के बायो टेक्नालॉजी विभाग में बीस सीटें हैं, जबकि एमएससी माइक्रो बायोलॉजी की 30 और विवि कर्मचारियों के बच्चों के लिए तीन, जेएंडके के छात्रों के लिए दो और दो सीटें सिंगल गर्ल चाइल्ड कुल मिलाकर 37 सीटें भरी जानी हैं।

शूलिनी इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंस एंड बिजनेस मैनेजमेंट (एसआईएलबी) सोलन में दोनों कोर्स की 40-40 सीटें हैं। हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसिज (एचआईएलएस) में एमएससी माइक्रो बायोलॉजी में 40, सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीआरआई) कसौली में माइक्रो बायोलॉजी की 10 सीटें हैं।

इनमें पांच इन सर्विस उम्मीदवारों से भरी जानी हैं। गौतम गर्ल्स कॉलेज हमीरपुर में एमएससी माइक्रो बायोलॉजी कोर्स की 30 सीटें हैं। ये सीटें केंद्रीय प्रवेश परीक्षा (सीईईबी) के आधार पर विवि का बायो टेक्नालॉजी विभाग जेएनयू के दिशा-निर्देशों के मुताबिक भरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें