फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईओएस से परीक्षा देने के लिए इस तारीख तक करें आवेदन

Thu, 23 Nov 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) के दसवीं और 12वीं कक्षा की अप्रैल-मई 2018 में होने वाली परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 20 दिसंबर तक बिना लेट फीस के आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


परीक्षा के लिए प्रति विषय 250 रुपये और प्रायोगिक विषय के लिए अतिरिक्त 120 रुपये फीस देनी होगी। 21 से 31 दिसंबर तक 100 रुपये लेट फीस के साथ अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जबकि एक से 10 जनवरी तक 1500 रुपये विलंब शुल्क देना होगा।

एनआईओएस धर्मशाला के क्षेत्रीय निदेशक संजीव कुमार ने कहा कि अभ्यर्थी फीस डेबिट/क्रेडिट/नेट बैंकिंग से जमा कर सकते हैं।

राष्ट्रीयकृत बैंक के डिमांड ड्राफ्ट से भी फीस का भुगतान किया जा सकता है। इसके लिए डिमांड ड्राफ्ट सचिव राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान के नाम हो तथा धर्मशाला के पक्ष में देय होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें