केंद्रीय विश्वविद्यालय ने चार स्नातक कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जमा दो पास विद्यार्थी केंद्रीय विवि से बीए संस्कृत ऑनर्स, बीएससी फिजिक्स ऑनर्स, बीवॉक जनसंचार और फाइनेंशियल एंड मार्केटिंग सर्विस में दाखिला देने के लिए आवेदन कर सकते हैं। बीए संस्कृत ऑनर्स और बीएससी फिजिक्स ऑनर्स में 30, जनसंचार वफाइनेंसियल एंड मार्केटिंग सर्विस में 55 सीटें भरी जाएंगी।
स्नातक कोर्सों के लिए सीयू कोई प्रवेश परीक्षा नहीं लेगा। सिर्फ जमा दो कक्षा की मैरिट के आधार पर ही सीटें भरी जाएंगी। मेरिट लिस्ट जारी करने के बाद कांउसलिंग प्रक्रिया होगी। अगर कोई कांउसलिंग में नहीं आएगा, तो दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। बीए संस्कृत और बीवॉक के दोनों कोर्स धौलाधार परिसर और बीएससी फिजिक्स ऑनर्स शाहपुर परिसर में चलेगी। उधर, सीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ.संजीव कुमार ने कहा कि चार स्नातक कोर्स के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। पात्र विद्यार्थी 26 मई तक आवेदन कर सकते हैं।