फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुष बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित

Wed, 15 May 2019 07:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने पुरुष बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मूल्यांकन परीक्षा में मेरिट में रहने वाले उम्मीदवारों को चयनित किया गया है।

विज्ञापन


आयोग ने सितंबर 2017 में प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में पोस्ट कोड 650 में पुरुष बहु-उद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 148 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे।
आयोग के पास 745 आवेदन पहुंचे। इसमें से भर्ती एवं पदोन्नति नियमों को पूरा करने वाले 80 आवेदनों को सही पाया गया।

शेष आवेदन रद्द कर दिए गए। कम आवेदनों के चलते आयोग ने लिखित परीक्षा का संचालन नहीं किया। आयोग ने 17 जुलाई 2018 को सीधे पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा करवाकर 67 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया। योग्य उम्मीदवारों के न मिलने से विभिन्न श्रेणियों के 81 पद खाली रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें